Rosemine

Blog Detail

Image

 06 Sep, 2023 | By : Rosemine

D Phrama Course Kya Hai? What Is D Pharma Course In Hindi Rosemine Educational Trust Patna

पिछले हाल के वर्षों में, फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री ने विभिन्न जीवन रक्षक दवाओं के अनूठे आविष्कारों के साथ तेजी से वृद्धि की है। मेडिकल साइंस दिन– प्रतिदिन उत्कृष्ट रिसर्च और टेक्नोलॉजिस के साथ और बेहतर होता जा रहा है, विशेष रूप से फार्मास्युटिकल क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। फार्मास्युटिकल उद्योग की अच्छी नॉलेज प्राप्त करने के लिए यदि आप एक शॉर्ट टर्म विशेष कोर्स का चयन करने की योजना बना रहे हैं, तो डी फार्मेसी आपके लिए एक सर्वश्रेष्ठ विकल्प है। आइए एक नजर डालते हैं कि डी फार्मेसी क्या है, इसका सिलेबस क्या है साथ ही साथ इसमें करियर की क्या संभावनाएं शामिल हैं।

Rosemine Educational trust , Patna

 

डी फार्मेसी कोर्स क्या है?( D Pharma Course Kya Hai)

डी फार्मेसी का फुल फॉर्म डिप्लोमा इन फार्मेसी है। इस डिप्लोमा प्रोग्राम का उद्देश्य फार्मेसी के लगातार बढ़ते क्षेत्र का मूलभूत ज्ञान प्रदान करना है। इस कोर्स की अवधि 1-2 साल के बीच होती है। इसके अंतर्गत छात्रों को विभिन्न फार्मास्युटिकल दवाओं के निर्माण के पीछे की बुनियादी प्रक्रियाओं के बारे में जानने को मिलता है। इसके साथ ही, डी फार्मेसी चिकित्सा प्रबंधन के कई सिद्धांतों को भी शामिल करता है और फार्मास्यूटिक्स, फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी आदि जैसे विषयों की एक गहन समझ प्रदान करता है।

 

THIS BLOG INCLUDES:
  1. डी फार्मेसी क्या है?
  2. डी फार्मेसी क्यों करें?
  3. आवश्यक कौशल
  4. डी फार्मेसी के विषय और सिलेबस 
  5. डी फार्मा करने के फायदे
  6. विदेश में डी फार्मेसी की पेशकश करने वाले टॉप विश्वविद्यालय
  7. भारत में डी फार्मेसी की पेशकश करने वाले टॉप विश्वविद्यालय
  8. डी फार्मेसी के लिए योग्यता
  9. आवश्यक दस्तावेज़
  10. प्रमुख प्रवेश परीक्षाएं
  11. डी फार्मेसी के लिए फीस                                             
  12. छात्रवृत्ति
  13. डी फार्मा के लिए किताबें
  14. डी फार्मेसी का करियर स्कोप
  15. डी फार्मेसी के लिए भर्ती करने वाली कंपनियां
  16. FAQs

                                                                                   

                                                      

डी फार्मेसी क्यों करें? ( Why Do D Phama? )

डी फार्मेसी क्यों करें इससे जुड़े कुछ पॉइंट नीचे बताएं गए हैं-

  • डी फार्मेसी के बाद आप आसानी से निजी और सरकारी अस्पतालों या दुकानों में नौकरी कर सकते हैं।
  • NGO, हेल्थ क्लिनिक्स, पब्लिक हेल्थ क्लिनिक्स जैसे केंद्र, फार्मासिस्ट की नौकरी प्रदान करते हैं जहां आप प्रिसक्रिप्शन चेक कर सकते हैं और दवाएं दे सकते हैं।
  • विशाल फार्मास्युटिकल कंपनियां विभिन्न नौकरी पदों जैसे प्रोसेस कंट्रोलर, मैन्युफैक्चरिंग हेड और क्वालिटी कंट्रोलर के लिए हायर करती हैं।
  • चिकित्सा प्रतिनिधि एक बहुत ही आकर्षक नौकरी प्रोफ़ाइल है जिसमें अच्छा वेतन शामिल होता है, जिसे आप डी फार्मेसी के बाद आसानी से करियर के रूप में चुन सकते हैं।
  • आप थोक या अन्य मेडिकल सर्जिकल वस्तुओं में दवाएं बेचने के लिए अपना खुद का फ़ार्मेसी आउटलेट शुरू कर सकते हैं।
  • अपने पारस्परिक कौशल में सुधार करके और अनुभव प्राप्त करने के साथ अपनी प्रोफ़ाइल को आगे बढ़ाकर, करियर की ऊंचाइयों को छू सकते हैं।

 

आवश्यक कौशल

फार्मासिस्टों के आवश्यक कौशल सेट का उल्लेख नीचे किया गया है–

  • खाद्य एवं औषधि अधिनियम (FDA) के अनुसार सटीक रिकॉर्ड रखना।
  • प्रिस्क्रिप्शन का सेफ और सटीक प्रोसेसिंग।
  • दवाओं का वितरण और संयोजन।
  • परचेजिंग, मर्चेंडाइजिंग और इन्वेंटरी नियंत्रण
  • ड्रग अप्रूवल प्रोसेस
  • दवाओं के परीक्षण, जांच और नैदानिक परीक्षणों से संबंधित रेगुलेटरी आवश्यकताओं का ज्ञान।
  • फार्मास्युटिकल न्यायशास्त्र
  • पेशेंट प्रोवाइडर संबंध
  • नारकोटिक्स नियंत्रण
  • थर्ड पार्टी बिलिंग
  • कंप्यूटर प्रोसेसिंग

 

डी फार्मेसी के विषय और सिलेबस ( Subject & Syllabus Of D Pharma )

डी फार्मेसी कोर्स आगे के बैचलर और मास्टर लेवल के कोर्सेज के लिए एक मजबूत नींव स्थापित करता है। इसके अंतर्गत छात्रों को फार्मास्युटिकल के बेसिक कॉन्सेप्ट्स की गहन शिक्षा प्रदान की जाती है। चूंकि यह कोर्स भारत और विदेशों के कई प्रमुख विश्वविद्यालयों द्वारा पेश किया जाता है, इसलिए कोर्स का सिलेबस अलग हो सकता है। नीचे दी गई तालिका में कुछ आवश्यक विषय दिए गए हैं, जो कार्यक्रम का हिस्सा हैं–

फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री                 →  फार्माकोलॉजी एंड टॉक्सिकलॉजी  →  ह्यूमन एनाटॉमी साइंस एंड फिजियोलॉजी 
मेडिसिन  →  ड्रग स्टोर एंड बिजनेस मैनेजमेंट   →  फार्माकोग्नॉसी 
बायोकेमिस्ट्री एंड  क्लीनिकल फिजियोलॉजी              →  हॉस्पिटल एंड क्लीनिकल फार्मेसी  →  फार्मास्युटिकल न्यायशास्त्र 
हेल्थ एजुकेशन एंड कम्युनिटी फार्मेसी  →   एडवांस्ड फार्मास्युटिकलकेमिस्ट्री →  क्लिनिकल बायो-केमिस्ट्री 

 Rosemine Educational Trust , Patna

 

डी फार्मा करने के फायदे ( Benifits Of Doing D Pharma )

डी फार्मा करने के कुछ फायदे नीचे बताए गए हैं-

  • डी फार्मा करने के बाद आप एक वैज्ञानिक अधिकारी बन सकते हैं।
  • आप अपनी खुद की मेडिकल शॉप भी खोल सकते हैं।
  • डी फार्मा करने के बाद आप फार्मासिस्ट कंपनी में नौकरी कर सकते हैं।
  • आप रिसर्च में अपना करियर बना सकते हैं।
  • आप टीचिंग के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।

 

डी फार्मेसी के लिए योग्यता

दुनिया भर के किसी भी प्रमुख विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने के लिए, छात्रों को कुछ प्रमुख शर्तें पूरी करनी होंगी। डी फार्मेसी कोर्स के लिए, उम्मीदवार को निम्नलिखित योग्यता को पूरा करना होगा–

  • उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (BiPC विषय) के साथ 12वीं की पढ़ाई पूरी करनी होगी।
  • भारत में कई कॉलेजों में इस कोर्स के लिए  प्रवेश परीक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं। वहीं विदेशों में कोई विदेश परीक्षा नहीं हैं। 
  • उम्मीदवार को 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने चाहिए, खासकर जीव विज्ञान में।

 

छात्रवृत्ति

Rosemine Provide You 100% Scholership | College Fee , tuition fees All Are Provided By The Rosemine Educational Trust , Patna

Contact No : - 8010786787

 

रोज़माइन आपको 100% छात्रवृत्ति प्रदान करता है | कॉलेज शुल्क, ट्यूशन फीस सभी रोज़माइन एजुकेशनल ट्रस्ट, पटना द्वारा प्रदान की जाती हैं

Contact No : - 8010786787

 

 

डी फार्मेसी का करियर स्कोप ( Scope In D Pharma )

जब आप डी फार्मेसी पूरी कर लेते हैं, तो आपके सामने करियर की ढेर सारी संभावनाएं हो जाती हैं। यदि आप इस विशेष डोमेन में गहराई से जाना चाहते हैं, तो आप बैचलर या मास्टर स्तर पर उपलब्ध उच्च-स्तरीय डिग्री प्राप्त कर सकते हैं, जिसके बाद आप ड्रग इंस्पेक्टर, ड्रग कंट्रोलर, तकनीकी सुपरवाइजर, गुणवत्ता विश्लेषक, उत्पादन कार्यकारी जैसे जॉब प्रोफाइल पा सकते हैं। नीचे हमने फार्मेसी में डिप्लोमा पूरा करने वाले छात्रों के लिए उपलब्ध कुछ प्रमुख नौकरी के अवसरों की लिस्ट तैयार की है–

  • एडवाइजर फार्मासिस्ट
  • क्लिनिकल फार्मासिस्ट
  • डिस्पेंसरी फार्मासिस्ट
  • कम्युनिटी फार्मासिस्ट
  • हॉस्पिटल फार्मासिस्ट
  • मेडिसिन मैनेजमेंट टेक्निशियन
  • मेडिकल ट्रांसक्रिप्शनिस्ट
  • फार्मेसी सहायक

भारत में, डी फार्मा उम्मीदवारों के लिए औसत शुरुआती वेतन लगभग INR 2-3 लाख प्रति वर्ष है। विदेश में, वेतन $15-$25 (INR 1,095-1,826) डॉलर प्रति घंटा हो सकता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में कुछ उम्मीदवारों को $1.39 लाख (INR 1.01 करोड़) का वार्षिक पैकेज भी प्रदान किया जाता है। अनुभव और क्षेत्र विशेषज्ञता उच्च वेतन के लिए निर्णायक कारक हैं

 

 

FAQs

डी फार्मेसी कोर्स क्या है? ( What Is D Pharma )

डी फार्मेसी का फुल फॉर्म डिप्लोमा इन फार्मेसी है। इस डिप्लोमा प्रोग्राम का उद्देश्य फार्मेसी के लगातार बढ़ते क्षेत्र का मूलभूत ज्ञान प्रदान करना है। इस कोर्स की अवधि 1-2 साल के बीच होती है। इसके अंतर्गत छात्रों को विभिन्न फार्मास्युटिकल दवाओं के निर्माण के पीछे की बुनियादी प्रक्रियाओं के बारे में जानने को मिलता है।

 

क्या मैं 12वीं आर्ट्स के बाद डी फार्मा कर सकता हूं?  (can i do d pharma after 12th arts?)

नहीं, आप 12वीं आर्ट्स के बाद फार्मेसी में डिप्लोमा नहीं कर सकते। डी फार्मेसी के लिए योग्यता 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50% के साथ पीसीबी (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान) है।

 

क्या मैं 10वीं के बाद डी फार्मा कर सकता हूं? (can i do d pharma after 1oth )

नहीं, आप 10वीं कक्षा के बाद डी. फार्मेसी नहीं कर सकते। इस कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा 12वीं विज्ञान है।

 

डी फार्मा के बाद बी फार्मा कितने साल का होता है? ( How Long is B Pharma after D Pharma? )

बी फार्मेसी 4 साल का कोर्स है और यह एक बैचलर डिग्री कोर्स है जबकि डीफार्मा 2 साल का डिप्लोमा कोर्स है।

 

 

Watch Facebook Video To Know More About D Pharma 

Click Link  → Video

Youtube  →  Click ME

 

 

Student Registration Form

For more information. Please complete this form.


Loading...